| Locality Ajayanagar |
संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा!!
संकट तें हनुमान छुडावैं। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै!!
हनुमान जी के भक्त पर शनि की भी कृपा बनी रहती है.....
जय श्री हनुमान
जय श्री शनि देव रक्षाबंधन का महूर्त: इस वर्ष सन 2014 में रक्षाबंधन पर्व रविवार दिनांक 10 अगस्त 2014 को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार भद्राकाल में रक्षासूत्र बांधना निषेध है। 10 अगस्त 2014 को भद्रा दोपहर 01 बजकर 39 मिनट और 30 सेकेंड्स बजे तक रहेगी। यमगंडक काल दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक रहेगा इसमें राखी बंधना शुभ नही माना जाता। राहुकाल शाम 05 बजकर 24 मिनट से शाम 07 बजकर 10 मिनट तक है अतः इस समय अवधि में भी राखी बंधना अशुभ माना जाता है। रक्षासूत्र बांधने का सर्वश्रेष्ठ महूर्त शुभ की चौघड़िया में दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 03 बजकर 46 मिनट तक है।
रक्षाबंधन पर राशि अनुसार उपाय
मेष: भाई-बहन एक दूसरे को पिस्ता और बादाम खिलाएं।
वृष: भाई-बहन एक दूसरे को सफेद-पीले शेड के कपड़े भेंट करें।
मिथुन: भाई-बहन एक दूसरे की दीपक जलाकर आरती करें।
कर्क: 5 रूपए के सिक्के पर इत्र लगाकर भाई-बहन एक दूसरे को भेंट करें।
सिंह: भाई-बहन एक दूसरे को मिश्री और इलायची खिलाएं।
कन्या: भाई-बहन एक दूसरे को लाल चंदन से तिलक करें।
तुला: भाई-बहन एक दूसरे को केसर से तिलक करें।
वृश्चिक: भाई-बहन एक दूसरे को काजल और गोरोचन से तिलक करें।
धनु: भाई-बहन एक दूसरे को परफ्यूम भेंट करें।
मकर: भाई-बहन एक दूसरे को पीले और गुलाबी कपडे भेंट करें।
कुंभ: भाई-बहन एक दूसरे को गुड़ खिलाएं।
मीन: भाई-बहन एक दूसरे को नारियल और मिश्री भेंट करें।
इसलिए 10 अगस्त को दोपहर बाद 1:37 बजे भद्रा काल समाप्त होने के बाद रात्रि 10:39 बजे तक रक्षा बंधन मनाना शुभ रहेगा।
शुभ मुहूर्त
1-दोपहर 1:37बजे से 3:00 बजे तक शुभ
2-शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक शुभ
3-रात 8:30 बजे से 10:00 बजे तक अमृत 08284022727