| Type Astrologers |
शनि जयंती 3 जून को / धनु राशि में 149 साल बाद बन रहा है शनि-केतु का योग, सभी 12 राशियों पर होगा असर shanidham valla Amritsar 9815560511
shani jayanti 2019, shani amawasya 2019, shanijayanti2019, shani sadesati, shani ka rashifal
वक्री शनि की वजह से मेष राशि के लोग संभलकर रहें, कुंभ राशि के लिए शुभ रहेगा शनि
Shanidhamasr Amritsar Swami MP Rai Astrologer 80543 17803
May 28, 2019, 06:10 PM IST
जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 3 जून को शनि जयंती है। इस साल शनि जयंती पर शनि के साथ केतु भी धनु राशि में स्थित है। ये एक दुर्लभ योग है, जब शनि और केतु की युति के साथ शनि जयंती मनाई जाएगी। इससे पहले ये योग 149 साल पहले 30 मई 1870 को बना था। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शनि जयंती शनि वक्री रहता है। इस साल पांच राशियों के लिए ये शुभ समय रहेगा। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या सोमवार को है। इसी दिन सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व भी है। सोमवार को अमावस्या होने से इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए शनि जयंती का ये योग कैसा रहने वाला है...
www.shanidhamasr.com
शनि का राशिफल
मेष राशि
आपके लिए शनि अभी पक्ष का नहीं है। इस समय निवेश से बचें। विवाद न करें। कोई भी जोखिम न लें। आने वाले समय में सुधार होगा। संभलकर रहें।
क्या करें - इस दिन निर्धन को तेल एवं नमक का दान करें।
वृषभ राशि
इस समय शनि के ढय्या का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा। शनि वक्री है। परेशानियां कम रहेंगी, आय भी अच्छी बनी रहेगी।
क्या करें - गुड़ एवं चने का दान निर्धन को करें।
मिथुन राशि
शनि की दृष्टि इस राशि पर है, लेकिन वक्री होने की वजह से इसका बुरा असर नहीं होगा। समय सामान्य रहेगा। लापरवाही से बचें। मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।
क्या करें- निर्धन को पुराने वस्त्र और अन्न का दान करें।
कर्क राशि
ये समय आपके लिए सामान्य रहेगा। आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। विवादों में विजय मिलेगी।
क्या करें - गाय का हरा चारा एवं कुत्ते को रोटी दें।
सिंह राशि
शनि के वक्री होने से कार्यों में देरी होगी। आय अस्थिर रहेगी। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। विवादों में न पड़ें।
क्या करें - पक्षियों को दाना खिलाएं। बुजुर्गों की सेवा करें।
कन्या राशि
अभी शनि का ढय्या इस राशि पर चल रहा है। आवश्यक कार्य करने में देरी न करें। जोखिम से बचें। अभी नया काम शुरू न करें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।
क्या करें - सत्तु का या चावल का दान करें।
तुला राशि
आप विवादों से दूर रहें, वरना नुकसान हो सकता है। निवेश और नए काम करने से बचें। शनि वक्री है, इस वजह से सावधानी जरूरी है। व्यापारियों के संभलकर रहने का समय है।
क्या करें - निर्धन को भोजन और फल का दान करें।
वृश्चिक राशि
आपको अभी ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसा कोई काम न करें, जिससे परेशानी बढ़ने की संभावनाएं हैं।
क्या करें - निर्धन को अन्न और पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।
धनु राशि
सभी का सहयोग प्राप्त होगा, आय भी अच्छी रहेगी। नए कार्यों की शुरुआत होगी। शनि वक्री होने से लाभ की स्थिति बनेगी।
क्या करें - असहाय बुजुर्ग की मदद करें और अन्न का दान करें।
मकर राशि
शनि की साढ़ेसाती रहेगी। शनि राशि स्वामी होने से आपके लिए ये समय प्रतिकूल नहीं होगा। समझदारी से मुश्किलों का हल निकाल पाएंगे। किसी से विवाद न करें।
क्या करें - पशुओं को जल और चारा दान करें।
कुंभ राशि
आपके लिए समय शुभ है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। समस्याओं का निदान होगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। यात्राएं सुखद रहेंगी। विवादों में विजय मिलेगी।
क्या करें - मिष्ठान्न का दान करें।
मीन राशि
आपकी राशि इस समय प्रबल है। कार्य में सफलता मिलेगी, आय बढ़ेगी। कारोबार उत्तम रहेगा, अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, नए काम मिलेंगे।
क्या करें - निर्धनों को फल और रस का दान करें। www.shanidhamasr.com@@@@