पैसों के उपयोग
आजकल बड़े शहरों में शादी के बाद कम समय में ही तलाक और आपसी खटपट के आंकड़ें बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारणों में से एक कारण मियां-बीवी के पैसों के उपयोग से जुड़ा हुआ है। आज के समय शहरों में पति-पत्नी दोनों ही कामकाजी होते हैं। अक्सर यह देखा गया है कि पति-पत्नी अपने पैसों के उपयोग और उसकी बचत को एक-दूसरे से शेयर नहीं करते।