Nagpur
    Posted: 1 month ago by
    Shortlist

    VASTU SHASTRI RANJEET KUMAR SURANA

    Locality
    Wardhman Nagar
     
    Reply
     

    Description for "VASTU SHASTRI RANJEET KUMAR SURANA"

    वर्तमान युग भौतिक वादी युग है | व्यक्ति प्रत्येक कार्य को सुविधा की दृष्टी से करना चाहता है परन्तु उसे सुख-चैन नहीं है | इसका मुख्य कारण है अपनी सभ्यता एवं संस्कृति का विनाश | जब से रहन सहन में पाश्चात्य संस्कृति एवं सुविधावाद आया है तभी से विनाश को भी निमंत्रण मिला है | वर्तमान युग में आधुनिक भवनों एवं फ्लैटों में रहने वालो से गांवों के पुराने भवनों एवं भारतीय शैली से निर्मित गृहों में रहने वाले कहीं अधिक सुखी एवं सम्पन्न है |
    गत वर्षों में मेरा वास्तु से किसी न किसी प्रकार से सम्बन्ध बना रहा है | वास्तु चर्चा, वास्तु शास्त्र के ग्रंथो का अध्ययन एवं वास्तु शास्त्रियों से भी बराबर संपर्क रहा है | मैंने अलग अलग स्थानों के अनेक भवनों को देखा है , उनके वास्तु गुण दोषों को देखा है | मेरा मानना है की मानव जीवन को मुख्यतया दो चीजे प्रभावित करती है पहला उसका भाग्य और दूसरा वास्तु शास्त्र | अगर व्यक्ति का भाग्य अनुकूल हो एवं उसका गृह तथा व्यापारिक स्थल वास्तु के अनुकूल हो तो उसकी उन्नति तीव्र गति से होती है उसके मार्ग में रूकावट नहीं आती , भाग्य अगर अनुकूल हो परन्तु गृह एवं व्यापारिक संस्थान वास्तु नियमों के प्रतिकूल हो तो उसे यथेष्ट लाभ नहीं मिल पाता |इसी प्रकार भाग्य अगर प्रतिकूल हो एवं उसका गृह व्यापारिक संस्थान वास्तु सम्पन्न हो तो उसे विपति एक साथ नहीं आती | परन्तु भाग्य भी प्रतिकूल हो एवं वास्तु नियमों कि भी अनदेखी की गयी हो तो उसे दर दर कि ठोकरे खाने को मजबूर होना पड़ता है |

    - रणजीत कुमार सुराणा